अध्याय 1 समुच्चय (sets) वस्तुओ के सुपरिभाषित संग्रह को समुच्चय कहते है । जैसे अंग्रेजी वर्णमाला के स्वर सुपरिभाषित हैं अतः यह एक समुच्चय हैं । कुछ महत्वपूर्ण समुच्चय - प्राकृतिक समुच्चय (natural number) N = { 1,2,3,4,5, ..........} पूर्ण समुच्चय (whole number) W = { 0,1,2,3,4,5, ..........} पूर्णांक समुच्चय (integer number) Z = {.....-3-2-1,0,1,2,3,.........} परिमेय समुच्चय (rational number) Q = { x : x=p/q, q≠0, और p,q∈Q} अपरिमेय समुच्चय (irrational number) I = { √2,√3,√5..........} वास्तविक समुच्चय (real number) R = { परीमेय + अपरिमेय } Important points : समुच्चय को प्राय अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े अक्षरों से लिखा जाता है । जरूरत पड़ने पर समुच्चय के अवयव को अंग्रेजी वर्णमाला के छोटे अक्षरों से लिखा जाता है । यदि a समुच्चय A का एक अवयव हैं तो इसे a∈A लिखते हैं । यदि a समुच्चय A का एक अवयव नही हैं तो इसे a∉ A लिखते हैं । समुच्चय को लिखने के 2 तरीके होते हैं (1) रोस्टर या सारणी बद्ध रूप (2) समुच्चय निर्माण रूप रोस्टर या सारणी बद्ध रूप समुच्चय निर्माण की इस विधि में ...